{"_id":"5921c8eb4f1c1b106b535f43","slug":"natal-death-after-childbirth-family-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा
अमर उजाला/इटावा
Updated Sun, 21 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
जांच के दौरान जानकारी करते बकेवर पुलिस
- फोटो : महेवा अस्पताल में मृत नवजात के साथ बैठी प्रसूता एवं उसका पति साथ में मामले की जांच के दौरान जानकारी करते बकेवर पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा महेवा स्थित सीएचसी में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। वहीं प्रसूता की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
बकेवर निवासी मुन्ना खान अपनी पत्नी हिना को लेकर रविवार सुबह करीब नौ बजे महेवा अस्पताल पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात नर्स मृदुला ने प्रसूता को भर्ती किया। करीब 12:45 बजे हिना ने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार जन्म के बाद नर्स अपने आवास पर चली गई।
कुछ समय बाद बच्चे में जब कोई हरकत नहीं हुई तो परिजनों ने हंगामा काटा। करीब तीन बजे ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनोज गौड़ और नर्स मृदुला पहुंची। उन्होंने परिजनों से कहा कि नवजात मृत हीपैदा हुआ है। इसके बाद प्रसूता को आनन फानन में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने 100 नंबर पर भी सूचना दी। सामुदायिक स्वास्थ्य अधीक्षक डा. यतेंद्र राजपूत ने फोन पर बताया कि बच्चा मृतही पैदा हुआ है। परिजन उकसावे में आकर भ्रमित हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत सुनकर लिखित प्रार्थना पत्र लिया। उधर प्रसूता को लेकर परिजन जिला अस्पताल चले गए। पुलिस जांच कर रही है।