फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Napa's bulldozer ran at two places on illegal construction

अवैध निर्माण पर दो स्थानों पर चला नपा का बुलडोजर

Thu, 31 Mar 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Napa's bulldozer ran at two places on illegal construction
राजपूत कॉलोनी में अवैध निर्माण पर चलता बुलडोजर - फोटो : ETAWAH
इटावा। नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुधवार को बुलडोजर चल निकला। शहर में दो स्थानों पर सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध निर्माण को ढहाया गया। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक गली अथवा नाली पर अवैध निर्माण बिल्कुल न करें। यदि किसी ने अवैध निर्माण करा लिया तो उसे स्वयं ही गिरा दें। अन्यथा बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त कराते हुए हर्जा खर्चा भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि फ्रेंड्स कालोनी निवासी शैलेंद्र मोहन अग्निहोत्री ने शिकायत दर्ज करायी थी गली में एक व्यक्ति ने सैप्टिक टैंक का निर्माण कराया है। इसकी निर्माण विभाग से जांच कराई गई। जांच में अवैध निर्माण होने की पुष्टि हुई। इस पर तीन दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

अवधि गुजर जाने के बाद नगर पालिका ने स्वयं बुलडोजर चलवाकर अवैैध निर्माण ध्वस्त करा दिया। इसी प्रकार रामलीला रोड पर राजपूत कॉलोनी में गली पर सीसी निर्माण कराया गया था। इसको भी ध्वस्त करा दिया गया। यहां सीसी ध्वस्त कराते समय एक महिला ने नगर पालिका की टीम के साथ अभद्रता भी की। हालांकि टीम ने संयम का परिचय दिया। इस अभियान में सहायक अभियंता रमाशंकर, अवर अभियंता हेमंत यादव सहित निर्माण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed