फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nand Baba award will be conferred on cattle man

नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित होंगे पशुपालक

Sun, 18 Nov 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 18 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nand Baba award will be conferred on cattle man
तिलक व फूलमाला पहनाकर गाय का पूजन करते ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
महेवा के ब्लॉक कार्यालय में क्षेत्रीय किसानों एवं  पशुपालकों की गो संवर्धन गोष्ठी हुई। ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे ने गाय का तिलक व फूल माला से पूजन किया और कहा कि प्रदेश सरकार देसी गाय को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए सकारात्मक प्रयास हो रहे हैं। अधिक मात्रा में दूध उपलब्ध कराने वाले पशुपालकों को नंद बाबा पुरस्कार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया की नंद बाबा पुरस्कार के तहत देसी नस्ल की अधिक मात्रा में दूध देने वाली गायों में ब्लॉक स्तर पर 5100 रुपये, जिला स्तर पर 21000 रुपये तथा प्रदेश स्तर पर 51000 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि देसी गायों की संख्या बढ़े। पशुपालन करने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।
विज्ञापन


पशु चिकित्सा अधिकारी बकेवर डॉ. सोमेश निगम ने पशुओं में ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन का इस्तेमाल न करने की अपील की। उन्होंने इस इंजेक्शन से होने वाली हानियों के बारे में बताया। डॉ. शरद यादव ने पशुओं में होने वाली थनैला बीमारी की जानकारी दी। संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा डॉ. शैलेंद्र  सिंह ने पशुओं में होने वाले बांझपन निवारण की समस्या तथा उसकी निराकरण के बारे में जानकारी दें । डॉ. अनिल वीर सिंह चौहान ने पशुओं में एफएमडी, एचएस, पीपीआर के टीकाकरण समय पर कराए जाने को जरूरी बताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गोष्ठी में दुग्ध निरीक्षक राम कुमार पाल, पशुधन प्रसार अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विनोद दुबे, अनिल सिंह , रवि त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार , केएन सारस्वत आदि ने भी जानकारी दी। इस दौरान फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने पशुपालकों को पशुओं की बीमारी से संबंधित निशुल्क दवा प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शरद यादव व डॉ. शैलेंद्र सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed