फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Names of candidates floating in the wind

हवाओं में तैरते रहे प्रत्याशियों के नाम

Sun, 23 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Names of candidates floating in the wind
इटावा। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव केे नामांकन की तारीख करीब आती जा रही, राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में बेचैनी भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सभी के समर्थकों में संभावित प्रत्याशियों को लेकर जिज्ञासा बढ़ रही है। वहीं राजनीतिक फिजाओं में नए-नए प्रत्याशियों के नाम रविवार को पूरे दिन हवाओं में तैरते रहे।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के समर्थक दिन भर सोशल मीडिया पर अपनी धमाचौकड़ी मचाए रहे। वहीं किसी नाम की शाम तक अधिकारिक घोषणा न होने के कारण ऐसे हवाई अभियानों की हवा भी शाम होते-होते निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सपा के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की पूरी उम्मीद थी।
शनिवार को जैसे ही सपा सुप्रीमो अखिलेश सिंह यादव ने जसवंतनगर से चाचा शिवपाल सिंह यादव को सपा प्रत्याशी घोषित किया, उसके बाद यह उम्मीद जगी कि रविवार को भरथना और इटावा से भी प्रत्याशियों के नाम सामने आ जाएंगे।
वैसे भरथना से अभी हाल ही में बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए राघवेंद्र गौतम का नाम दिनभर हवा में तैरता रहा। सबसे ज्यादा उठापटक इटावा सीट को लेकर है।
यहां पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। इसी बीच पूर्व सांसद राम सिंह शाक्य के पुत्र सर्वेश शाक्य का नाम बड़ी तेजी से चलने लगा।
उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया में बधाइयां देना भी शुरू कर दिया। देर शाम एक नाम और इस दौड़ में शामिल हो गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख बढ़पुरा शिवप्रताप राजपूत को लखनऊ बुलाने की चर्चा होने लगी।
वहीं सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि अभी अधिकृत प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि हाईकमान जिसे भी प्रत्याशी तय करेगा, सभी कार्यकर्ता उसको जिताने में जुटेंगे।
वहीं, भाजपा ने अभी इटावा से सरिता भदौरिया को प्रत्याशी घोषित किया है। भरथना सुरक्षित और जसवंतनगर सीट से कोई नाम तय नहीं हो सके। बसपा और कांग्रेस में भी प्रत्याशियों के नामों पर मंथन अब अंतिम दौर में चल रहा है।

सोमवार और मंगलवार के दिन प्रत्याशी घोषित होने की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। 25 जनवरी से नामांकन होने हैं। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed