{"_id":"57b4a8e84f1c1b77766ec1a1","slug":"muslim-youth-from-hindu-sisters-rakhi-bndhavai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम युवाओं ने हिंदू बहनों से बंधवाई राखी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम युवाओं ने हिंदू बहनों से बंधवाई राखी
अमर उजाला इटावा
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
राखी बंधवाते मुस्लिम युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के पर्व पर भाजपा नेता एवं सभासद शरद बाजपेयी के नेतृत्व में परवेज, राशिद अंसारी, सुएव, जीशान हसन, फरहान हसन, मोहम्मद सोएव, समीर, आसिफ, आमिर आदि मुस्लिम युवाओं ने हिंदू बहनों से राखी बंधवाई।
भाजपा नेता एवं सभासद शरद बाजपेयी ने कहा कि इन मुस्लिम युवाओं ने हिंदू बहनों से राखी बंधवाकर एकता एवं बहनों के सम्मान की मिसाल कायम की है। मुगलकाल में मेवाड़ की वीरांगना कर्मवती ने अपनी सहायता के लिए हुमायूं को राखी भेजी थी। इसी राखी की लाज के लिए हुमायूं ने सेना के साथ जाकर अपनी बहन की रक्षा की थी।
राशिद अंसारी ने कहा कि हिंदू बहनों से राखी बंधवाकर गर्व महसूस कर रहे हैं। मोहम्मद परवेज ने कहा कि रक्षाबंधन पवित्र त्योहार है। हमने राखी बंधवाकर हिंदू बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया है। इस अवसर पर अनिल वर्मा, छाया रानी, मुकेश दीक्षित, अजीत वर्मा, उमा दीक्षित, विभा सक्सेना, अखिलेश बाजपेयी, सविता त्रिवेदी, सुषमा मिश्रा, अर्चना गुप्ता, दीपाली सक्सेना, जयंती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सुदिति ग्लोबल एकेडमी में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर इंटर हाउस राखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रिया ने बाजी मारी। हालांकि अन्य हाउस में सौरभ, मोहिनी भी प्रथम रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रबंधक सतीश कुमार, प्रधानाचार्य कमल कुमार व डा. सुशीला भदौरिया रहीं। शिवालिक हाउस में प्रिया चौहान प्रथम, निधि द्वितीय व आकांक्षा तृतीय रही। हिमालय हाउस में सौरभ यादव प्रथम, अंकिता द्वितीय व अंजली तृतीय रहीं। नीलगिरि हाउस से प्रिया ने प्रथम, सुयश ने द्वितीय व शालिनी यादव ने तृतीय स्थान पाया।
अरावली हाउस से निकिता प्रथम, मोहिनी कुमारी द्वितीय व करिश्मा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। ओवरऑल में नीलगिरि हाउस की प्रिया प्रथम, अरावली हाउस की निकिता द्वितीय व नीलगिरि के सुयश ने तृतीय स्थान पाया। सांत्वना पुरस्कार पाने वालाें में मोहिनी कुमार व स्वाती यादव अरावली हाउस रहीं। आखिरी में प्रबंधक सतीश कुमार व प्रधानाचार्य कमल कुमार ने सभी को बधाई दी।
संत केवलानंद पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंग भरो राखी प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने राखियों में आकर्षक रंग भरे। बड़े बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड व मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रबंधक रोहन सिंह, प्रधानाचार्या अल्पना केशरवानी एवं प्रशासिका प्रियंका सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
बचपन-ए प्ले स्कूल व एकेडमिक हाईट पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। राखी बांधो प्रतियोगिता भी हुई। शिक्षिकाओं ने इस दौरान छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन के महत्व की जानकारी दी।
बुधवार सुबह से इस ग्रुप के इन स्कूलों के बच्चे उल्लास से रक्षाबंधन मनाया। स्कूल की ओर से राखी उपलब्ध कराए जाने के बाद छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। स्कूल के एमडी राहुल दीक्षित ने बच्चों को जानकारी दी कि यह त्यौहार भाई-बहन का प्रेम, सम्मान का त्यौहार है। इस दौरान आयोजित राखी प्रतियोगिता मेें यूकेजी की नाव्या प्रथम, विधि द्वितीय, एलकेजी के कृषभ प्रथम, सक्षम द्वितीय रहे। इस दौरान अनीता सिंह, रुवी, मोनिका, सुप्रिया, श्रेया आदि रहीं।