फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   musical night

तुम ही हो बंधु सखा तुम्हीं....

Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
musical night
पंडाल के मंच पर गाना गाती कविता सेठ - फोटो : ETAWAH
इटावा। इटावा महोत्सव में सोमवार रात हुई म्यूजिक नाइट में प्लेबैक सिंगर कविता सेठ के गीतों पर लोग थिरकते रहे। संगत टीम के साथ मंच पर कविता सेठ ने गीत प्रस्तुत किए तो दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रुति सिंह व एडीएम जय प्रकाश ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में कविता ने अपना मशहूर गीत मुझे तुम नजर से, के साथ किया। इसके बाद आज मेरे पिया घर आएंगे, तुम ही हो बंधु सखा तुम्हीं, ओरे मनवा तू क्या सोचता है, रंगी सारी जीते है, जैसे गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा दमादम मस्त कलंदर, आज रंग है री मां रंग है री, तेरी दीवानी जैसे गीत भी प्रस्तुत किए। लीड गिटार पर परेश कामत, बेस गिटार पर नरेश कामत, ड्रम पर विनायक, संकेत, ऑक्साइड गिटार पर संकर्षण किनी, कीबोर्ड पर समीर चिलूकर, इंजीयिनर तेजस्वी राव, मेंडोलिन पर तपस आदि ने जलवे बिखेरे। कविता के फ्यूजन व क्लासिकल परफॉर्मेंस को भी लोगों ने खूब सराहा। कविता ने कहा कि वह अब तक सैकड़ों लाइन शो कर चुकी हैं लेकिन इस ङर के साथ एक अलग जुड़ाव है। निश्चित रूप से इटावा सचमुच आध्यात्मिक नगरी है। इसकी अनुभूति इस नगर की शोभा को देखकर ही समझ आती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार सदर श्रीराम यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन फ्रेंड्स इवेंट्स की एंकर गुंजन राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed