{"_id":"603e7ce28ebc3ec96751215f","slug":"murder-mystry-solved-in-etawah-etawha-news-knp615196548","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत में बुलाकर पिलाई शराब, कार में गला दबाकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत में बुलाकर पिलाई शराब, कार में गला दबाकर की हत्या
विज्ञापन
लवेदी थाना पुलिस व एसओजी टीम ने जनवरी माह में ग्राम नवादा में पिछले साल हुई गजेंद्र की हत्या में सिविल लाइन के टॉप-टेन अपराधी श्यामवीर तिवारी को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने युवक को दावत की बात कहकर एक दोस्त के घर में बुलाया था। मारपीट कर उसे कार के अंदर डाला और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। शव को बोरे में डालकर आरोपियों ने चबंल नदी में फेंक दिया था। पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
हरियाणा के गुरुग्राम रविनगर निवासी नीलम देवी ने 13 जनवरी 2020 को लवेदी थाने में बेटे गजेंद्र का अपहरण व हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया था। लवेदी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि एसएसपी आकाश तोमर ने एसओजी व थाने की दो टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन
पड़ताल में पता चला कि मामले में सिविल लाइन थाने का टॉप-टेन अपराधी श्यामवीर भी शामिल है। सोमवार शाम कचौरा रोड स्थित सांई भट्टा के पास पुलिस ने श्यामवीर तिवारी निवासी लुहन्ना को पकड़ लिया।
पूछताछ में श्यामवीर तिवारी ने बताया कि भाई रामवीर और रघुवीर का मित्र पुत्तन है। गजेंद्र, पुत्तन तिवारी व अंशू आपस में मित्र थे। पुत्तन के घर गजेंद्र का काफी आना-जाना था। इस दौरान गजेंद्र का पुत्तन के बड़े भाई अजय तिवारी की बेटी के साथ प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों ने एक मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था।
तबसे पुत्तन व लड़की के परिजन नाराज थे। इसके चलते गजेंद्र को मारने की योजना बनाई। योजना के अनुसार आरोपियों ने छह जनवरी 2020 को ग्राम नवादा निवासी अंशू के घर में दावत रख गजेंद्र को बुलाया। उसे शराब पिलाई और इसके बाद आरोपियों ने गजेंद्र को पीटकर कार में डाल दिया। जैतपुरा नहर की पटरी के पास कार में ही गजेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने शव को बोरे में बंद कर नया बेला के पास चंबल नदी में फेंक दिया था।
पुलिस नौ फरवरी 2021 को आरोपी अंशु चौहान निवासी नवादा खुर्द को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। टीम आरोपी रामवीर, रघुवीर व पुत्तन समेत अन्य की तलाश कर रही है।