{"_id":"5f3acb708ebc3eabe67b390a","slug":"murder-ka-tesra-aaropi-pakda-etawha-news-knp577312795","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट व हत्या का तीसरा आरोपी पुलिस पकड़ से दूर, परिजन भयभीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट व हत्या का तीसरा आरोपी पुलिस पकड़ से दूर, परिजन भयभीत
विज्ञापन
ऊसराहार। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास युवक की हत्या क र लूट करने वाले बाइक सवारों में तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जिससे पीड़ित पक्ष भयभीत है।
जानकारी के मुताबिक 19 जून को भरथना क्षेत्र के आलमपुर विलोली निवासी दयाशंकर शाक्य अपने साले की शादी के लिए जेवरात लेने जा रहे थे तभी बाइक सवार लुटेरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के समय उनकी पत्नी और साली भी मौजूद थीं। घटना के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर परिजनों ने सवाल उठाए थे। डीजीपी से की गई शिकायत के बाद तत्कालीन क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद को भरथना सर्किल से हटा दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया था जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
मृतक के भाई दीपक शाक्य का कहना है कि घटना में शामिल तीसरा आरोपी ही मास्टर माइंड है जिसको पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी है। मृतक की पत्नी देवकी ने अपनी दो बेटियों की परवरिश के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
मामले के संबंध में एएसपी ओमवीर सिंह का कहना है कि घटना के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए भी पुलिस टीमें काम कर रही हैं।