{"_id":"c299b52fdc7a6e99e7bc85c17f574fa7","slug":"munnabhai-arrested-math-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित की परीक्षा देते मुन्ना भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित की परीक्षा देते मुन्ना भाई गिरफ्तार
अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मनभावती कुंअरि जन सहयोगी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को हाईस्कूल में गणित की परीक्षा में मुन्ना भाई पकड़ा गया। मुन्ना भाई अपने दोस्त की मदद के लिए परीक्षा देने आया था। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बसरेहर क्षेत्र के गौतम बुद्ध उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्वालानगर से सिपाही नगर करहल जिला मैनपुरी निवासी विपिन कुमार ने हाईस्कूल का फार्म भरा था। गौतमबुद्ध उच्च माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा केंद्र कस्बा स्थित मनभावती कुंअरि इंटर कॉलेज में था। मंगलवार को हाईस्कूल का सुबह की पाली में गणित का पेपर था।
विपिन ने अपने स्थान पर थाना भोगांव रामनगर के दोस्त आलोक कुमार को परीक्षा देने के लिए अपने तैयार कर लिया। विपिन ने अपना प्रवेश पत्र देकर परीक्षा देने के लिए आलोक को भेज दिया और खुद बाहर रह गया। आलोक कमरा नंबर 22 में परीक्षा देने पहुंच गया। कक्ष निरीक्षक ने जब प्रवेश पत्र पर लगी फोटो से मिलान किया तो फोटो दूसरे की लगी होने पर उन्हें शंका हुई। उन्होंने इसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक रामचंद्र अग्रवाल को दी।
विज्ञापन
वह प्रधानाचार्य डॉ. अजंट सिंह यादव के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में आलोक ने बताया कि विपिन के स्थान पर परीक्षा देने आया है विपिन बाहर बैठा है। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने उसे भी बुलवा लिया।
केंद्र व्यवस्थापक ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों को थाने ले गई। केंद्र व्यवस्थापक रामचंद्र अग्रवाल ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधडी व परीक्षा अधिनियम की धाराआें के तहत मामला दर्ज किया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।