{"_id":"63f90494d93495906909b264","slug":"munna-bhai-arrested-in-english-paper-etawha-news-c-12-1-95770-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अंग्रेजी के पेपर में पकड़ा गया मुन्ना भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अंग्रेजी के पेपर में पकड़ा गया मुन्ना भाई
Sat, 25 Feb 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
इटावा। इंटर की अंग्रेजी की परीक्षा देते हुए मुन्ना भाई पकड़ा गया। चेकिंग में प्रवेश पत्र व आधार कार्ड में नाम और फोटो अलग-अलग मिले।
शुक्रवार शाम की पाली में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था। प्रधानाचार्य बबिता कुमारी के नेतृत्व वाला उड़नदस्ता विद्यावती आदर्श इंटर कालेज पालन अड्डा ऊसराहार पहुंचा। संदेह होने पर एक परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र और आधार कार्ड देखा गया तो दोनों में नाम अलग-अलग था। एक में विवेक कुमार और दूसरे में विवेक यादव नाम लिखा था। यही नहीं दोनों में माता पिता का नाम भी अलग-अलग था। इस पर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। काफी देर पूछताछ के बाद उसने दूसरे की जगह परीक्षा देने की बात कबूली। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीआईओएस राजू राणा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की निगरानी जारी है।