फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   munim se lootpaat

सरिया व्यापारी के मुनीम से वैन सवार बदमाशों ने लूटे 60 हजार रुपये

Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
munim se lootpaat
बकेवर। बाइक से इटावा जा रहे एक सरिया व्यापारी के मुनीम से हाईवे पर बिजौली ओवरब्रिज के पास वैन सवार बदमाशों ने बाइक और रुपयों से भरा बैग लूट लिया। ग्रामीणों ने पीछा करके दो बदमाशों को पकड़ जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मुनीम का बैग रुपयों समेत मिल गया है।
विज्ञापन

इटावा में फर्रुखाबाद रेलवे फाटक के पास अशोक नगर स्थित अंजलि ट्रेडर्स पर बृजेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम टड़वा काछियान मुनीम हैं, वह वसूली के काम करते हैं। बृजेंद्र बुधवार को बाइक से औरैया गया था। शाम करीब 7 बजे वह औरैया से इटावा आ रहा था, तभी हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौली ओवरब्रिज पर पीछे से आई एक वैन में सवार करीब छह बदमाशों ने चलती बाइक से मुनीम के पीठ से बैग छीनने लगे। इस दौरान बाइक सवार मुनीम असंतुलित होकर गिर पड़ा। इस दौरान वैन से उतरे दो लुटेरे उसका बैग और बाइक छीनकर भागे तो मुनीम ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने दौड़कर वैन से उतरे दो बदमाशों को पकड़कर पीट दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस और बिजौली चौकी एसआई लक्ष्मण ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों से पूछताछ की। जबकि बदमाशों के अन्य वैन सवार साथी वैन सहित भाग जाने में सफल रहे।
पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी
सरिया व्यापारी के मुनीम बृजेंद्र ने पुलिस को बताया कि बुधवार की देर शाम वह फर्म द्वारा बिक्री किए गए सामान का पैसा लखना, बकेवर, महेवा आदि क्षेत्रों की दुकान से वसूली कर फर्म मालिक की बाइक से इटावा लौट रहा था। तभी लूट हो गई। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अंजलि ट्रेडर्स के मालिक रामशरण गुप्ता ने बताया कि सरिया बिक्री के रुपयों की वसूली करने बृजेंद्र ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed