फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam will challenge in their heartland BJP -sadhvi

मुलायम को उनके गढ़ में चुनौती देगी भाजपा -साध्वी

Wed, 27 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 27 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
 Mulayam will challenge in their heartland BJP -sadhvi

‘मुलायम के गढ़ में अब उन्हें भाजपा चुनौती देगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अमेठी सांसद राहुल गांधी ने दस साल तक यूपीए की सरकार में कोई काम नहीं किया। यूपीए की सरकार में तमाम घोटाले किए गए।’

विज्ञापन


यह बात खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री साधवी ज्योति निरंजन ने कही। वह बुधवार को भाजपा के जनसंपर्क अभियान में शामिल होने के लिए शहर आईं थीं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मोदी सरकार ने एक साल में जनहित के तमाम काम किए हैं। कहा कि कांग्रेस की जमीन खिसक गई है। इससे राहुल गांधी बौखला कर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी उन्होंने निशाना साधे। कहा कि आप सरकार अब अपने वादे पूरे नहीं कर पा रही तो उपराज्यपाल और प्रधानमंत्री से लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र ने एक साल में स्वच्छ भारत अभियान, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, नारी सम्मान, जन धन योजना, कौशल विकास आदि योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

प्रदेश की अखिलेश सरकार फ्लाप है। बाद में भाजपा सदस्यता संपर्क अभियान का उन्होंने आगाज किया। इस दौरान उन्होंने शहर के 147 बूथ पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने चहेतों को नौकरियां दे रही है। पढ़ा-लिखा योग्य नौजवान आत्महत्या कर रहा है।

आरोप लगाउन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों के लिए पद यात्रा का नाटक कर रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ नाइंसाफी की। औने पौने दामों में जमीन दामाद को दे दी।


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरह बंगलादेश की सरहद पर भी बार्डर बनेगा। बूथ अभियान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, हरिद्वार दुबे, विकास भदौरिया, सरिता भदौरिया, अशोक दुबे, केके राज, ओम प्रकाश, प्रवीन पचौरी, करन सिंह, मनीष यादव, डा. राजबहादुर यादव, शरद बाजपेयी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed