फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mulayam singh yadav granddaughter marriage

मुलायम सिंह की नातिन की शादी: अखिलेश भी हुए शामिल फिर चाचा रामगोपाल से उनके आवास पर की मुलाकात

Sat, 19 Jun 2021 04:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Jun 2021 04:01 PM IST
सार

मुलायम सिंह यादव की नातिन दीपाली फिरोजाबाद जिले के रहने वाले अश्वनी के साथ सात फेरे लेंगी। शनिवार को मुलायम सिंह यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई पहुंचे।

विज्ञापन
mulayam singh yadav granddaughter marriage
मुलायम परिवार में शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैफई में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नातिन की शादी में राजनीतिक जमावड़ा होने जा रहा है। यूपी और बिहार के कई बड़े नेता इस शादी में शामिल होने आ रहे हैं। शनिवार को आसपास के क्षेत्र के लोगों को परंपरागत भोज कराया गया। शादी में शामिले होने के लिए अखिलेश यादव भी पहुंचे। इसके बाद वो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और चाचा प्रोफेसर रामगोपाल यादव के आवास पर मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


रविवार को शादी की मांगलकि रस्म होंगी। इसमें मुलायम सिंह यादव की नातिन दीपाली फिरोजाबाद जिले के रहने वाले अश्वनी के साथ सात फेरे लेंगी। शनिवार दोपहर बाद हवाई जहाज से मुलायम सिंह यादव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई हवाई पट्टी पर उतरे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव अपने बच्चों के साथ एक दिन पहले ही आ चुकी हैं। अब मुलायम सिंह यादव, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी सैफई पहुंच चुके हैं। सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी शाम तक पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपाली सैफई के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की बेटी और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की बहन हैं। तेज प्रताप का विवाह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी से हुआ है। इस नाते बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के भी सैफई पहुंचने की संभावना है।
 

हालांकि कोविड को देखते हुए किसी प्रकार की भीड़भाड़ से पूरी तरह से परहेज किया जा रहा है। दीपाली का मार्च 2021 में सगाई का कार्यक्रम हुआ था। उस समय कोरोना काल की वजह से वैवाहिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया था। शनिवार को सैफई में परंपरागत भोज का आयोजन किया गया।

इसमें क्षेत्र के लोग शामिल हुए। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने क्षेत्र से आने वाले लोगों की आगवानी की। सबसे मिलकर उनका हालचाल जाना। रविवार को शादी के दौरान अधिक भीड़ न हो इस कारण से भोज एक दिन पहले ही रखा गया। रविवार को सुबह 11 बजे से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी।

दिन में पूरा वैवाहिक कार्यक्रम संपंन होगा। कोविड काल को देखते हुए कार्यक्रम में बहुत सीमित संख्या में ही लोगों को आमंत्रित किया गया है। इधर, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव परिजनों से मुलाकात करने के बाद इटावा शहर के सिविल लाइन स्थित अपनी कोठी पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed