फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam 's family daughter had taken to move into politics

मुलायम परिवार की बेटी ने भी रखा सियासत में कदम

Tue, 29 Dec 2015 11:27 PM IST
बीरेश मिश्रा, इटावा
बीरेश मिश्रा, इटावा Updated Tue, 29 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mulayam 's family daughter had taken to move into politics

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव के

विज्ञापन
बाद अब उनके कुनबे की बेटी ने भी सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संध्या यादव उर्फ बेबी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम सिंह यादव की पुत्री हैं।

सांसद धर्मेंद्र यादव और बेबी जुड़वा भाई-बहन हैं। संध्या को मिलाकर अब राजनीति में सक्रिय देश के सबसे बड़े सियासी कुनबे के सदस्यों की संख्या 10 पहुंच गई है। समाजवादी पार्टी ने कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री बाबूराम यादव के पौत्र राहुल यादव को मैनपुरी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का  उम्मीदवार बनाया था।

लेकिन बाद में प्रत्याशी बदलकर संध्या यादव को  मैनपुरी से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। संध्या यादव सक्रिय राजनीति में आने वाली मुलायम परिवार की पहली बेटी हैं। इसके पहले उनकी बहू और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कन्नौज से सांसद चुनी जा चुकी हैं।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं बेबी
संध्या यादव का विवाह भारौल घिरोर विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहीं मैनपुरी निवासी उर्मिला यादव के बेटे अनुजेश प्रताप यादव के साथ हुआ है। अनुजेश भी फिरोजाबाद से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। बेबी यादव मैनपुरी जिले की घिरोर तृतीय जिला पंचायत सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परास्नातक डिग्रीधारी संध्या इससे पहले वर्ष 2005 से 2010 तक घिरोर ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं। लेकिन जिला स्तर के  पद के लिए वह पहली बार मैदान में आई हैं। मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम सिंह यादव की पांच संतानें सीमा यादव, संध्या यादव, धर्मेंद्र यादव, अनुराग यादव एवं लक्ष्मी यादव हैं।


इनमें संध्या और सांसद धर्मेंद्र यादव जुडवां हैं। बेबी के पति अनुुजेश प्रताप सिंह यादव ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि पार्टी हाईकमान के फैसले से पूरा परिवार खुश है। बेबी एक जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मैनपुरी में नामांकन करेंगी। उन्होंने कहा दोनों परिवारों की पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है। जनता की सेवा ही हमारा ध्येय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed