फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam and Akhilesh played Holi of flowers with workers

मुलायम और अखिलेश ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली फूलों की होली

Sat, 19 Mar 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mulayam and Akhilesh played Holi of flowers with workers
सैफई महोत्सव पंडाल में मंच पर मौजूद अखिलेश , रामगोपाल और शिवपाल - फोटो : ETAWAH
इटावा। पांच साल बाद सैफई के होली मिलन समारोह में मुलायम परिवार एक मंच पर दिखाई दिया। चार दशक से मुलायम सिंह यादव के आवास पर खेली जाने वाली होली इस बार सैफई महोत्सव पंडाल में खेली गई। मुलायम, अखिलेश, रामगोपाल और शिवपाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सुबह साढ़े 10 बजे महोत्सव पंडाल में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। उन्होंने मंच पर मौजूद लोगों से मिलकर होली की बधाई दी। 11 बजे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव मंच पर पहुंचे। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। करीब 12 बजे नेताजी मुलायम सिंह यादव मंच पर पहुंचे। अखिलेश यादव ने नेताजी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मंच पर चल रहे फाग का आनंद लिया।
विज्ञापन

40 साल से ज्यादा समय से मनाई जा रही सैफ़ई की पारंपरिक होली में मुलायम परिवार के सभी लोग एक साथ, एक मंच पर आकर होली मनाते हैं। इस बार होली कार्यक्रम का स्थान बदल दिया गया था। हर बार मुलायम सिंह यादव के आवास पर मंच बनाया जाता था। इस बार भीड़ अधिक होने के चलते सैफई महोत्सव पंडाल में फूलों की होली खेली गई है। सपा में विघटन के बाद अलग-अलग होली मनाई जाने लगी थी। 2021 में सैफई में दो मंच अलग-अलग सजाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव, प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, कार्तिकेय यादव समेत परिवार के सभी सदस्य मंच पर मौजूद रहे। मुलायम सिंह यादव ने जोश के साथ मंच पर फूलों की होली खेली।
रामगोपाल और शिवपाल ने गाया फाग
सपा मुखिया एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने फूलों की बारिश कर होली खेली। सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एवं प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने फाग गाया। आए हुए कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी। सुरक्षा की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक खान सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

ये भी रहे मौजूद
मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम, पूर्व विधायक सोबरन सिंह, भरथना विधायक राघवेंद्र, जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, अशोक यादव, मनीष यादव उर्फ पतरे, मोंटी यादव, सुखबीर सिंह यादव, मोहित यादव, फुनिटी यादव, ऋषि यादव, प्रधान राधा कृष्ण यादव, अंकित यादव उर्फ बीटा, सैफई प्रधान रामफल वाल्मीकि सहित पूरे प्रदेश से आए नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो संख्या 03- फाग का आनंद लेते शिवपाल सिंह यादव

फोटो संख्या 03- फाग का आनंद लेते शिवपाल सिंह यादव- फोटो : ETAWAH

सैफई पंडाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव

सैफई पंडाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed