फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Muere IX alumno de ciclismo por colisin de autobs

बस की टक्कर से बाइक सवार नौवीं के छात्र की मौत

Tue, 29 Mar 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Muere IX alumno de ciclismo por colisin de autobs
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेल रोड पर सैय्यद बाबा मजार के पास सोमवार को सुबह एक प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार नौवीं के छात्र की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया। बाइक सवार दोनों ही छात्र हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। गिरने से छात्र के सिर में चोट लगी। राहगीरों ने ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां एक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों छात्र राजकीय इंटर कालेज में नौवीं में पढ़ते हैं।
विज्ञापन

शहर के अमलतास पैलेस पंजाबी कॉलोनी निवासी कृष्णा सेंगर (15) पुत्र राजेंद्र सेंगर और विजय नगर चौराहा निवासी मौसम सिंह (16) पुत्र सुमित नारायण दोहरे कक्षा नौ में पढ़ते थे। सोमवार सुबह छह बजे दोनों बाइक से कंपनी बाग़ गार्डन गए थे। लौटते समय जेल रोड सैय्यद बाबा मजार के पास बाइक में बस ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से बाइक चला रहे मौसम के सिर और कृष्णा की कमर में चोट आ गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मौसम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की मां सुमन देवी हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के नगला चितल में सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। मौसम दो बहनों में अकेला भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राला ट्रक से टकराया, दो घायल
भरथना। ग्वालियर से गिट्टी लेकर सीतापुर जा रहा ट्राला से सामने से आ रहा ट्रक टकरा गया। ग्वालियर के इकौना गांव निवासी चालक कल्लू (24 )पुत्र सुरेश बघेल और क्लीनर सोनू केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को निकालकर सीएचसी भेजा गया। चिकित्सक के अनुसार कल्लू के बाएं पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। परिजनों ने ग्वालियर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)

चालक को झपकी आने से डंपर टकराया
उदी। भिंड रोड पर तेज रफ्तार डंपर दूसरे डंपर से टकरा गया। डंपर सोनू पुत्र जगदीश सिंह निवासी दुर्गा नगर भिंड चला रहा था। उसे झपकी आने से हादसा हो गया। हादसे में सोनू घायल हो गया। पुलिस ने उसे उदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed