फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mud-stained wounded not sit in the jeep

लुटे-पिटे कीचड़ से सने घायल को जीप में नहीं बैठाया

Sat, 18 Jul 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 18 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mud-stained wounded not sit in the jeep

‘मित्र’ बकेवर थाना पुलिस की करतूत की शिकायत पीड़ित युवक ने एसएसपी से की है। बाईपास पर दो युवकों ने उससे मारपीट कर पांच सौ रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन


किस्मत से आए ट्रेनी दरोगा ने उसकी हिफाजत की लेकिन उसे भी इसके बदले में थाना पुलिस से बातें सुननी पड़ीं। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने सीओ भरथना को बकेवर पुलिस के रवैये की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बढपुरा थाना क्षेत्र के उदी मोड निवासी शैलेंद्र सिंह यादव पुत्र महाराज सिंह यादव बुधवार की रात करीब नौ बजे बाइक से गांव कंचन का पुरवा थाना अछल्दा अपनी ससुराल पत्नी को लेने जा रहा था। जैसे ही वह बकेवर बाईपास पर पहुंचा तभी सड़क पर खड़े एक युवक ने उसे हाथ देकर रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे अकेला देखकर शैलेंद्र ने अपनी बाइक रोक दी। तभी अचानक सड़क के नीचे खंदक से एक और युवक निकल आया। दोनों ने शैलेंद्र को पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू दी और फिर उसे सड़क के नीचे खंदक में ले जाने लगे। इस बीच दोनों बदमाशों ने उसके पास से पांच सौ रुपये लूट लिए थे।

शैलेंद्र के मुताबिक, तभी इत्तफाक से एक ट्रेनी दरोगा अपने साथी से वहां से निकल रहे थे। सड़क पर बाइक खड़ी देखकर उन्होंने आवाज दी तो दोनों बदमाश उसे वहीं छोड़कर भाग निकले।

वह कीचड़ से सने होने के साथ घायल भी था। ट्रेनी दरोगा ने उसकी हालत देखकर पूछताछ की। इसके बाद बकेवर थाना पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।

इसके बाद जीप लेकर पुलिस वाले मौके पर पहुंचे लेकिन कीचड़ से सना देखकर घायल शैलेंद्र को उन्होंने गाड़ी में उसे बैठाने से इनकार कर दिया। इसके बाद ट्रेनी दरोगा उसे बाइक से किसी तरह इटावा लेकर आए और उसका उपचार कराया।

शैलेंद्र का यह भी आरोप है कि दरोगा के साथ बाइक से थाने पहुंचने पर डयूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसका इलाज कराना तो दूर उसे कार्यालय में बैठाने से भी मना कर दिया था। साथ ही ट्रेनी दरोगा को भी मदद करने पर उनसे बातें सुननी पड़ीं।


पीड़ित का यह भी आरोप है कि लुटेेरे उसके पास से पांच सौ रुपये लूट ले गए। उसने शनिवार को बकेवर पुलिस के इस रवैए की एसएसपी मंजिल सैनी से मिलकर शिकायत की।

शैलेंद्र का कहना था कि यदि ट्रेनी दरोगा समय पर नही पहुंचता तो लुटेरे उसके साथ कुछ भी कर सकते थे। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि उन्होंने बकेवर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस के कथित खराब बर्ताव की जांच सीओ भरथना को सौपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed