फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mud in goshala catteles in problem

ीचड़ से पटी गोशाला, खाने के लिए सड़ा भूसा

Sat, 08 Oct 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
mud in goshala catteles in problem
जसवंतनगर। बरसात के बाद रायनगर गोशाला में जलभराव और कीचड़ हो गया है। मवेशियों की हालत दयनीय है। उन्हें सड़ा भूसा दिया जा रहा है। दो केयरटेकर भुगतान न मिलने के कारण नहीं आ रहे हैं। वहीं पंचायत सचिव खुद को अति व्यस्त बताकर मामले से पल्ला झाड़ते दिखे।
विज्ञापन

रायनगर गोशाला में 43 मवेशी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला की सफाई कभी नहीं होती है। मवेशियों की देखरेख की जिम्मेदारी राकेश कुमार और विजय सिंह को दी गई है। उन्हें भी मानदेय नहीं मिला। इसके कारण दोनों तीन माह से नहीं आ रहे हैं। गोशाला में मवेशी कीचड़ के बीच खड़े मिले और भूसा सड़ा था। ऐसे में मवेशियों की सेहत भी खराब हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राज कुमार कठेरिया ने बताया कि वह खुद गोशाला की सफाई कर देते हैं। पंचायत सचिव दीपक यादव ने भी एक सप्ताह से गोशाला का हाल चाल नहीं लिया है। इसकी शिकायत भी खंड विकास अधिकारी से कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। पंचायत सचिव ने बताया कि उनके पास छह ग्राम पंचायतों की जिम्मेेदारी है। काम का बोझ अधिक है। लिहाजा वह इस गोशाला की व्यवस्था नहीं देख पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मवेशियों की मौत, सचिव ने किया इन्कार
बसरेहर। ग्राम पंचायत बहादुरपुर लोहिया की गोशाला में शनिवार दोपहर 12 बजे दो मवेशियों की मौत से हड़कंप मच गया। कौवे शवों को नोच रहे थे। पूरे परिसर में दलदल के बीच ही पशु बैठे दिखे।

सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि गोशाला की पूरी तरीके से देखरेख की जा रही है। उन्होंने किसी भी मवेशी की मौत से इन्कार किया। वहीं एसडीएम सदर विक्रम राघव ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed