फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Muayalaya reached Etawah to celebrate Holi

होली मनाने इटावा पहुंचे मुुलायम

Wed, 20 Mar 2019 09:13 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 20 Mar 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Muayalaya reached Etawah to celebrate Holi
इटावा स्थित आवास पर जाते मुलायम सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
होली का पर्व मनाने के लिए बुधवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इटावा पहुंचे गए, यहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव की कोठी परिसर में पंडाल सजाया गया है। यहीं पर मुलायम व अखिलेश समेत परिवार के अन्य लोग अबीर, गुलाल व फूलों की होली खेलेंगे। बुधवार शाम करीब 7 बजे तक पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आने की संभावना है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी सैफई में होली का पर्व मनाएंगे। हालांकि अभी यह दोनों नेता भी सैफई या इटावा नहीं आए हैं।
विज्ञापन


सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव बुधवार करीब साढ़े तीन बजे सीधे इटावा स्थित सिविल लाइन आवास पर पहुंचे। उनके आने की खबर मिलते ही तमाम समर्थक व पार्टी के लोग आवास पर पहुंच गए। हालांकि चुनिंदा लोग ही अंदर जा पाए। गुरुवार सुबह को मुलायम सिंह यादव सैफई जाकर होली का पर्व मनाएंगे। सैफई में इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। पूर्व सीएम की कोठी परिसर में बने पंडाल में मंच पर चार कुर्सियां डाली गई है। जिस पर पूर्व की भांति मुलायम, अखिलेश के अलावा दर्शन सिंह यादव प्रधान बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed