{"_id":"bec45673f28551c8bb26f0f210f7e1e4","slug":"mount-litra-school-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट लिट्रा जी स्कूल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट लिट्रा जी स्कूल अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट लिट्रा जी स्कूल में अंतरविद्यालयी बालक - बालिका खो- खो प्रतियोगिता आयोजित की गई । मुख्य अतिथि एवं जनता कालेज विभाग के एग्रोनामी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. एमपी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
पहला मैच सेवन हिल्स तथा सेंट मेरीज की छात्राओं के बीच हुआ, जिसमें सैंट मैरीज ने विजय हासिल कर सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाई। सेमी फाइनल मैच में सेंट पीटर ने सेंट मैरीज को 5- 0 से हराया। फाइनल मैच माउंट लिट्रा जी स्कूल की छात्राओ तथा सेंट पीटर स्कूल की छात्राओं के बीच हुआ, माउंट लिट्रा जी स्कूल ने फाइनल मैच जीता।
इसी तरह से छात्रों का फाइनल मैच सेंट विवेकानंद तथा माउंट लिट्रा जी स्कूल के बीच खेला गया। हुआ। इसमें फाइनल मैच संत विवेकानंद ने जीता तथा माउंट लिट्रा जी स्कूल की फाइनल मैच जीतने वाली छात्राओं में कैप्टन श्रद्धा यादव, ईश्वी चौधरी, सौम्या यादव, शिखा मिश्रा, बीनू यादव, नव्या आनंद ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सेंट मैरीज की छात्र-छात्राओं की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि डा. एमपी सिंह तथा विशिष्ट शेषअतिथि सर्जन डॉ मनोज यादव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। विद्यालय प्रबंधक अतिवीर सिंह यादव तथा विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ धर्मेंद्र शर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर एसएस मेमोरियल सैफई के प्रधानाचार्य डॉ एसएन यादव , थियोसोफिकल स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ सुनील पांडेय , सेवन हिल्स स्कूल की प्रधानाचार्य कैलाश यादव, लार्ड मदर स्कूल के प्रधानाचार्य अविलेंद्र, सेंट पीटर स्कूल के उपप्रधानाचार्य फादर जीश आदि मौजूद रहे।