फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Motivate to file income tax return

Etawah News: आयकर रिटर्न भरने के लिए करें प्रेरित

Thu, 26 Oct 2023 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Motivate to file income tax return
फोटो 38::::
विज्ञापन


आयकर रिटर्न भरने के लिए करें प्रेरित
इटावा। प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम, आगरा, एस नैय्यर अली नजमी व अपर आयकर आयुक्त, रेंज -2 शैलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में आयकर कार्यालय में आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें आयकर अधिवक्ता व चार्टड अकाटेंट्स सम्मिलित हुए। आयुक्त ने टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगो को आयकर रिटर्न भरने के लिए प्रेरित करें। आयकर अधिवक्ता व चार्टड अकाउंटेंट्स के माध्यम से सभी करदाताओं से समय से अग्रिम कर की किस्त जमा करने की अपील की गई। इससे ब्याज और जुर्माने से बचा जा सकता है। आयकर अधिवक्ताओं ने आयकर विभाग में चल रही फेसलेस असेसमेन्ट प्रणाली एवं फेसलेस प्रणाली में लंबित अपीलों से जुड़ी समस्याओं को प्रस्तुत करते हुए असंतोष व्यक्त किया। प्रधान आयकर आयुक्त एस. नैय्यर अली नजमी ने बताया कि आयकर विभाग की नई प्रणाली के दूरगामी नतीजों के बारे में अधिवक्ताओं को बताया। (संवाद)


-------------

फोटो 36:::डॉ. दीपक सक्सेना।
राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बने डॉ. दीपक सक्सेना
इटावा। राजकीय इंटर कालेज में बुधवार को डॉ. दीपक सक्सेना ने प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कालेज का निरीक्षण किया। अधीनस्थ शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यालय के शैक्षिक वातावरण में और सुधार की आवश्यकता है। इसके लिए हमें सतत प्रयासरत होगा। कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने पर भी विचार विमर्श किया गया। कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार हुआ। डॉ. दीपक सक्सेना घाटमपुर के निवासी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमफिल व कानपुर यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान से पीएचडी की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed