फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mother going to get food for hospitalized son collided with vehicle, died

Etawah News: अस्पताल में भर्ती बेटे के लिए खाना लेने जा रही मां वाहन ने मारी टक्कर,मौत

Fri, 16 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 16 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mother going to get food for hospitalized son collided with vehicle, died
अस्पताल में भर्ती बेटे के लिए खाना लेने जा रही मां वाहन ने मारी टक्कर,मौत क्रासर अस्पताल में भर्ती बेटा मां को देखने लिए रहा बैचेन संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बसरेहर। निजी अस्पताल में भर्ती बीमार बेटे के लिए खाना लेने जा रही मां शहर के आईटीआई चौराहा के पास हाईवे पार करते समय वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर अस्पताल में भर्ती बेटा मां को देखने के लिए बैचेन रहा।
थाना क्षेत्र के गांव सरैया ताड़ की महिला धन देवी पत्नी जोगेंद्र का बेटा सनी फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहा के पास स्थित निजी अस्पताल में किडनी की बीमरी के चलते भर्ती है।गुरुवार को बेटे के लिए गांव से खाना लेने जा रही थी। तभी अस्पताल से बाहर हाईवे पर वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला के पतिकी भी मौत हो चुकी है। वह साइकिल से फेरी लगाकर जीवन यापन करते थे। डेढ़ माह पहले फेरी पर निकले अगुपुरा गांव के पास अचानक वह गिर गए और उनकी संदिग्ध हालात में मौत गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत का कारण स्पष्ट हुआ था।
विज्ञापन

....................................
(फोटो संख्या 36) आग से जले समान को देखते ग्रामीण । संवाद
दो जगह गैस सिलेंडर में आग लगने से घरों का सामान जला क्रॉसर लाखी गांव,कस्बा लखना में खाना बनाते किचिन मे आग लगी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। थाना क्षेत्र के लाखी गांव व लखना कस्बे के दीक्षितान मोहल्ला में गैस सिलेंडर से आग लगने की घटनाओं में तकरीबन डेढ़ लाख रुपए कीमत का घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना पर दमकल मौके पर तो पंहुची लेकिन इससे पहले ही ग्रामीण आग पर काबू पाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम लाखी में मजदूर रमेश बाबू के मकान में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उनकी पुत्री रितु खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर में गैस का रिसाव होने से आग लग गयी। सिलेंडर की आग की लपटों ने मिट्टी के पटान झोपड़ी नुमा मकान को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने आग की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। पीड़ित रमेश बाबू ने बताया कि उनके घर में लगी आग से उनके परिवार के सिर से छत तो छिनी ही साथ ही पूरा परिवार खुले आसमान के तले आ गया। वहीं करीब घर गृहस्थी का डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं आगजनी की दूसरी घटना लखना कस्बे के दीक्षितान मोहल्ला निवासी प्रकाश चन्द्र के यहां गुरुवार देर शाम घटी जहां खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिससे रसोईघर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed