{"_id":"63fe497ad05d640158083ff4","slug":"mother-and-daughter-arrested-in-theft-case-etawha-news-c-12-1-101983-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रेल यात्रियों का सामान चुराने वाली मां-बेटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रेल यात्रियों का सामान चुराने वाली मां-बेटी गिरफ्तार
Wed, 01 Mar 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ट्रेनों में व रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाली मां-बेटी को जीआरपी ने फफूंद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इनके पास से जेवर, तीन मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुई है।
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि सुमन (49) और उसकी पुत्री अनीता (26) निवासीगण खुशहाली का नगला, राजीव सिनेमा के पास थाना शाहगंज जनपद आगरा यात्रियों का सामान चुरा लेती थीं। उनके पास से बरामद सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। सुमन पर आगरा कैंट में पांच व बेटी अनीता पर आगरा कैंट में पांच व मथुरा में एक मुकदमा दर्ज है।
पूछताछ में मां-बेटी ने बताया कि प्लेटफार्म टिकट खरीदकर रेलवे स्टेशन के अंदर जाकर यात्री प्रतीक्षालय पर नजर रखती थीं। जब यात्री बैग, पर्स रखकर व मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सो जाते थे, तब मौका देखकर उन्हें चुरा लेती थीं। बाद में मजबूरी बताकर सामान कम कीमत पर बेच देती थीं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जय किशोर, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, संदीप शर्मा, महिला कांस्टेबल कल्पना बघेल व पूनम शामिल रहीं।