फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Moon worshiping husband's longevity sought

चांद की आराधना कर पति की लंबी उम्र मांगी

Fri, 30 Oct 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 30 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Moon worshiping husband's longevity sought
करवाचौथ का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। करवाचौथ पर सुहागिनों की नजर आसमां के चांद पर रही और साजन की निगाहें सिर्फ उन पर। साजन को रिझाने के लिए सुहागिनें सुबह से ही सजने संवरने की तैयारी में जुटी रहीं।
विज्ञापन



दिन भर निर्जला व्रत रखा और शाम को चंद्र देव की पूजा कर ‘गंगा जमुना में जब तक पानी रहे, मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे’ इस कामना के साथ पति की लंबी उम्र मांगी।  सुहागिनों ने पति की आरती उतारी और पति ने आशीर्वाद के साथ उम्रभर साथ निभाने का वचन दिया।
विज्ञापन



करवाचौथ के पावन पर्व को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गईं। महिलाओं ने व्रत शुरू कर करवा, कलैंडर के साथ पूजा का थाल तैयार किया। करवे को चावल के घोल से रंग कर तैयार किया गया। इसके साथ ही सुबह से ही घर में पकवान बनने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर की महिलाओं के साथ बच्चे भी शाम को होने वाली करवाचौथ की पूजा के लिए तैयारी में जुटे रहे। शाम जैसे ही पूजा का समय निकट आया सुहागिनें सोलह श्रृंगार कर पूजा के थाल के साथ छतों पर पहुंच गईं और चांद के दीदार का इंतजार करने लगीं।


जैसे ही आसमान में चंद्र देव दिखाई दिया चारों ओर खुशहाली का माहौल हो गया और सुहागिनों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। सुहागिनों ने गौरी-गणेश का पूजन किया और चलनी से चन्द्र देव के दर्शन कर अर्ध्य दिया। खुशी के इस मौके पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी चलाई।



 चंद्र देव की पूजा के बाद सुहागिनों ने पति की भी आरती उतारी और तिलक कर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। इस मौके पर पति ने पत्नी को जीवन की हर राह में साथ देने का वचन देते हुए आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed