फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mohini Kumari became a student of Inter for one day.

एक दिन की थानेदार बनीं इंटरमीडिएट की मोहिनी कुमारी

Sat, 21 Nov 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mohini Kumari became a student of Inter for one day.
फोटो संख्या 45 चौबिया थाना में शिकायतें सुनतीं एक दिन की थानेदार मोहिनी कुमारी - फोटो : ETAWHA
इटावा। विश्व बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ के साथ मिलकर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना चौबिया पर एक दिन की थानेदार इंटरमीडिएट की छात्रा मोहिनी कुमारी बनीं।
विज्ञापन

थाना चौबिया क्षेत्रांतर्गत असित इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा मोहिनी कुमारी ने एक दिन का प्रभार मिलने पर थाना का निरीक्षण किया। मोहिनी ने थाना कार्यालय, माल खाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, लॉकअप व भोजनालय का निरीक्षण किया तथा थाना पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से बातचीत की। इसके उपरांत मोहिनी कुमारी ने थाना पर आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित हल्का इंचार्ज व बीट आरक्षी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

एक दिन की थानेदार मोहिनी ने मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति अभियान के तहत थाने पर आने वाली बालिकाओं को दिशा निर्देश दिए और स्वयं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। मोहिनी ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed