{"_id":"634da1ab43a37d00974596b1","slug":"mobile-phone-thief-caught-by-shoppers-etawah-news-knp7238200156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोर को व्यापारियों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोर को व्यापारियों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। दुकानों से मोबाइल फोन चुराने वाले को सीसीटीवी में कैद तस्वीर के सहारे एक दुकानदार ने नौरंगाबाद बाजार में पकड़ लिया। उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। उसने छह से अधिक फोन चुराने की बात स्वीकारी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के शाह महमूद मोहल्ला निवासी शादाब ने बताया कि 15 अप्रैल को दुकान के काउंटर से मोबाइल फोन चोरी हो गया था। पीड़ित ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई थी। 15 दिन पहले पड़ोसी दुकानदार सलमान के यहां से भी मोबाइल फोन चोरी हो गया था।
सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला की दोनों दुकानों में चोरी करने वाला युवक एक है। सोमवार दोपहर सलमान नौरंगाबाद बाजार गए थे। इस दौरान उन्हें फोन चुराने वाला दिख गया। उसे पकड़कर सलमान ने शादाब को बुलाया। शादाब ने भी उसकी पहचान कर ली।
विज्ञापन
व्यापारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। उसने बताया कि चोरी किए हुए फोन मैनपुरी के करहल में हैं। सदर कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि आरोपी करहल का रहने वाला है। उसके पास से एक फोन बरामद हुआ है।