{"_id":"aff1b02cdafcb2766a051e53575798a6","slug":"mobile-bike-looted-from-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर युवक से मोबाइल, बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर युवक से मोबाइल, बाइक लूटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से घर लौट रहे युवक को सोमवार देर शाम बहादुरपुर बम्हनीपुर मार्ग पर बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूट लिया। बाइक, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटने के बाद बदमाश ऊसराहार की ओर फरार हो गए।
बम्हनीपुर रामनगर निवासी विकास कुमार सोमवार की शाम को ऊसराहार बाजार से खरीददारी कर बाइक से घर जा रहे थे। रात आठ बजे बहादुरपुर बम्हनीपुर मार्ग पर दो सौ मीटर दूर पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रुकवा लिया।
विकास ने बताया एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे गिरा दिया और फिर मारपीट करने लगे। बदमाशों ने जेब से मोबाइल, एटीएम कार्ड और उसकी बाइक लूट ली। वारदात के बाद बदमाश ऊसराहार की ओर फरार हो गए। विकास ने तुरंत ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। विकास ने बताया बाइक पर तीनों लुटेरे तमंचे लिए थे । बाइक लूटने के बाद दो लुटेरे उसकी बाइक लेकर चले गए, जबकि एक बदमाश अपनी ही बाइक से भाग गया। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने सभी मार्गों पर वाहनों की चेकिंग भी की पर सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।