फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mob beaten Arto in police station

थाने में घुसकर एआरटीओ को पीटा

Tue, 17 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 17 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
mob beaten Arto in police station

चकरनगर कस्बा के पास चेकिंग के दौरान एक टेंपो को पकड़कर थाने ले जाने और चालक के साथ मारपीट करने से क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने थाने में घुसकर एआरटीओ व उनकी टीम के साथ मारपीट की और जबरन थाने से टेंपो को ले गए।

विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। एआरटीओ ने इस संबंध में नौ नामजद तथा 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम करीब पांच बजे एआरटीओ प्रवर्तन वीरेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग करने के लिए चकरनगर गए थे। वह कस्बा के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी उन्होंने एक टेंपो को पकड़ लिया। आरोप है कि एआरटीओ के साथ कुछ प्राइवेट बसों के संचालक भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टेंपो चालक के साथ मारपीट की और उसे थाने लेकर चले गए। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया। लोगों का कहना था कि एआरटीओ प्राइवेट बस संचालकों के साथ मिलकर आए दिन टेंपो चालकों का उत्पीड़न करते हैं।

टेंपो को थाने में ले जाने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आधा सैकड़ा से अधिक लोग थाने पहुंचे और जबरन टेंपो को ले जाने लगे। जब एआरटीओ और उनकी टीम ने विरोध किया तो आक्रोशित लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी और जबरन टेंपो ले गए।

आक्रोशित भीड़ ने थाने में जमकर बवाल काटते हुए थाने में रखी कुर्सियों को तोड़ दिया। इससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। थाने में हंगामा और मारपीट होने की सूचना पर एसडीएम प्रमोद तिवारी तथा सीओ रामकृपाल भारती मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

इस संबंध में एआरटीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने लकू, भूरे निवासी फूटाताल, अभिलाख सिंह, रामदत्त, कुलदीप निवासी नगला चौप, उदयवीर सिंह महाराजपुरा, लऊ निवासी चकरनगर तथा नकुल निवासी सगरा तथा 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा 7 सीएलए की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


सीओ चकरनगर ने बताया कि  जब एआरटीओ चेकिंग कर रहे थे तो उन्हें स्थानीय पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने सूचना नहीं दी। उन्होंने बताया कि प्राइवेट वाहनों के संचालकों के साथ होने के मामले की जांच कराई जाएगी। थाने में घुसकर मारपीट करने वाले नामजद लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed