फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Missing woman found in train from Guwahati

गुवाहाटी से गायब युवती ट्रेन में मिली

Sun, 07 Feb 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 07 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Missing woman found in train from Guwahati
गुवाहाटी पुलिस की सूचना पर शनिवार को जीआरपी ने इटावा स्टेशन पहुंची अप नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से घर से गायब युवती को दो युवकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी करने पर पता चला है कि युवती के घर से गायब होने की रिपोर्ट जिला नौगवां गुवाहाटी के थाना कछुवा में दर्ज है।
विज्ञापन



पुलिस युवती व युवकों से पूछताछ कर रही है। श्जीआरपी को एसपी जीआरपी डॉ मनोज कुमार ने सूचना दी कि गुवाहाटी पुलिस से मिली सूचना के अनुसार अप नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में दो युवक एक युवती को भगाकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन



 इस पर जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल यादव फोर्स के साथ स्टेशन पहुंचे और शाम साढ़े पांच बजे स्टेशन पहुंची नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में तलाशी शुरू कर दी। कोच नंबर एस 10 में तीनाें को दबोच लिया गया। युवती को साथ ले जा रहे युवकों ने अपना नाम रविंद्र कुमार पुत्र दयानंद कुमार निवासी खंडेवला रूपनगर फारूख नगर गुडगांव व योगेश पुत्र सूरजभान निवासी फारू ख नगर गुड़गांव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



योगेश का कहना है कि गुवाहाटी के जिला नौगांव के राजागांव थाना कछुवा में रविंद्र की ससुराल है, वह उसके साथ कुछ दिन पहले ही उसके साथ ससुराल गया था। वह तीनों कामपुर स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे और युवती के ट्रेन में अकेले होने पर उससे दिल्ली पहुंचने में सहयोग करने को कहकर साथ ही बैठे थे।


वहीं युवती का कहना था कि वह दिल्ली अपने बहन के पास जा रही थी। हालांकि वह यह नहीं बता सकी कि उसकी बहन दिल्ली में कहां रहती है। उधर, जीआरपी प्रभारी यशपाल यादव का कहना है कि युवती गुरुवार से घर से गायब है।



उसकी गुमशुदगी का मामला गुवाहाटी के राजपुर जिला नौगवां के थाना कछुवा में परिजनों ने दर्ज कराया है। तीनों से पूछताछ जारी है और गुवाहाटी पुलिस के साथ युवती के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed