{"_id":"bc7804998bdb2c54295d8068fdfba76c","slug":"missing-body-found-in-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब किन्नर का शव कुएं में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब किन्नर का शव कुएं में मिला
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
शहर से तीन सप्ताह पहले गायब किन्नर का शव सोमवार को बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी बाह मार्ग पर कृष्णानगर के पास एक कुएं से बरामद किया गया। कपड़ों के आधार पर किन्नर के जीजा ने उसकी शिनाख्त की। जीजा की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने इनमें से कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शहर के मेवाती टोला निवासी किन्नर अतीकुर्रहमान उर्फ मुन्ना (45) 9 जनवरी को अचानक लापता हो गया था। उसके गायब होने पर उसके जीजा मुहम्मद नवेद निवासी फिरोजाबाद ने 11 जनवरी को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
तहरीर में कहा था कि 9 जनवरी को उसके साले अतीकुर्रहमान उर्फ मुन्ना को उबैद पुत्र फिरोज निवासी मकसूदपुरा, फराहनउद्दीन पुत्र सैईउद्दीन निवासी मोहल्ला करौल, गोविंद उर्फ शालू तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी निवासी कटरा बलसिंह, अभिमन्यु उर्फ राजन पुत्र राजकुमार निवासी सराय जलाल इकदिल हाल पता कटरा बल सिंह, शिवम ठाकुर पुत्र अशोक सिंह निवासी अशोकनगर फर्रुखाबाद फाटक इटावा मारुति कार से आगरा घुमाने के लिए ले गए थे।
विज्ञापन
तब से उसका पता नहीं है। पुलिस ने अतीकुर्रहमान गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उसके जीजा के बताए लोगों की भी तलाश शुरू कर दी। इन लोगों में कुछ पुलिस की पकड़ में आ गए।
पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्हाेंने अतीकुर्रहमान की हत्या कर शव को कुएं में डाले जाने की बात बताई। इसी आधार पर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी बाह मार्ग स्थित कृष्णानगर के पास स्थित कुएं से उसके सड़े गले शव को बरामद किया।
शव की शिनाख्त कपड़ों के आधार पर उसके जीजा ने की। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट को हत्या व शव गायब करने की धाराओं में उपरोक्त पांचों लोगों के खिलाफ तरमीम कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए कुछ आरोपियों के अभी नाम बताने से इंकार किया है।
शहर कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।