फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   missbehave with littile girl

Etawah News: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Feb 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 25 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
missbehave with littile girl
इकदिल (इटावा)। क्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि गुरुवार शाम बेटी घर पर थी। इसी दौरान कल्याणपुर गांव निवासी संजय राजपूत घर पर आया और बेटी को साथ ले गया। देर तक बेटी घर नहीं लौटी तो उन लोगों ने तलाश शुरू की। शाम साढ़े सात बजे एक मंदिर के पास बेटी मिली। वह काफी डरी थी। कपड़े अस्तव्यस्त थे। उसने बताया कि आरोपी एक खेत में ले गया था और गलत हरकत की। बाद में उसे वहीं छोड़कर बाइक से भाग गया। आरोपी वेटर है और कई सालों से उनका परिचित है। वह गांव में शादी समारोह में काम करने आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़िता पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इकदिल थानाध्यक्ष रणबहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े दस बजे आरोपी संजय भागने की फिराक में मानिकपुर मोड़ पर खड़ा था। उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed