फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Minister Shivpal the offerings distributed in Bhandara

मंत्री शिवपाल ने भंडारे में प्रसाद वितरण किया

Sat, 28 Mar 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 28 Mar 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Minister Shivpal the offerings distributed in Bhandara

लोक निर्माण मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को सारा दिन शहर में ही बिताया। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान एक पुराने साथी के मिलने पर तमाम पुराने किस्से भी सुनाए।

विज्ञापन


उन्होंने बाबा दी माल में आयोजित भंडारे में हिस्सा लिया। लोगों को प्रसाद बांटा। इसके बाद वह उदासीन अखाड़ा गुरुद्वारा पुरबिया टोला, महंत गणेश दास जी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां पर मां भगवती की पूजा अर्चना की और हवन में हिस्सा लिया। उन्होंने नवरात्र पर ग्राम गींजा में आयोजित तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद प्रार्थनापत्र लिए और अधिकारियों को इनके समाधान का निर्देश दिया। इस दौरान उनके पुराने साथी सुभाष यादव आ गए। उन्होंने उनके साथ साइकिल और पैदल यात्रा के तमाम संस्मरण सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष ने बताया कि वह नेताजी के एमएलसी बनने से भी पहले से जुड़े हैं। इस मौके पर विधायक रघुराज सिंंह शाक्य, कर्मराज यादव, प्रेमदास कठेरिया, हरिओम यादव, केके यादव, मनोज यादव, अमित सोनी, अनवार, जाकिर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed