फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mining mafia police delivered the tractors

खनन माफिया ने पुलिस के कब्जे से ट्रैक्टर छुड़ाया

Fri, 08 May 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 08 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia police delivered the tractors

अवैध खनन करने वाले लोगाें को पकड़ने के लिए गई खनन विभाग की टीम के  साथ आरोपियों ने गालीगलौज कर अभद्रता की। पुलिस के कब्जे से ट्रैक्टर भी छुड़ा लिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


खनन अधिकारी ने खनन माफिया ग्राम प्रधान तथा ट्रैक्टर चालक सहित दो दर्जन आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही ट्रैक्टर मालिक पर 5.77 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन


घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव सकतपुरा के पास हुई। शुक्रवार को खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ निरीक्षण को निकले थे। पिलुआ हनुमान मंदिर के पास उन्हें बालू से भरा ट्रैक्टर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्रैक्टर चालक विशेष कुमार से रॉयल्टी की रसीद मांगी लेकिन वह दिखा न सका। इस पर खनन अधिकारी ने ट्रैक्टर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ट्रैक्टर चालक से मिली जानकारी पर प्रधान सर्वेश यादव अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने गालीगलौज करते हुए दबंगईपूर्वक पुलिस कर्मियोें से ट्रैक्टर छुड़ा लिया।


खनन विभाग के टीम के साथ भी उसने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रधान ने अवैध खनन करने वाले अन्य ट्रैक्टराें को भी वहां से भगा दिया।

खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने इस संबंध में प्रधान केवाला सर्वेश यादव, चालक विशेष कुमार सहित दो दर्जन  के खिलाफ अवैध खनन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से  मारने की धमकी देने क ी रिपोर्ट दर्ज कराई है। खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध खनन पर ट्रैक्टर मालिक पर 5.77 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed