फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mini bus crushed girl, death

मिनी बस ने युवती को कुचला, मौत

Thu, 05 Feb 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 05 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mini bus crushed girl, death

पुराना बाईपास पर तेज रफ्तार मिनी बस ने स्कूटी से जा रहे पिता-पुत्री टक्कर मार दी। टक्कर से युवती उछलकर सड़क पर जा गिरी और बस के पहिये के नीचे आ गई। बस चालक उसे रौंदते हुए गाड़ी भगा ले गया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बावजूद पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची, तब तक शव बीच सड़क पर पड़ा रहा।

विज्ञापन


लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी सूर्यप्रकाश कुलश्रेष्ठ (52) बुधवार की सुबह अपनी पुत्री माधवी (24) के साथ स्कूटी से बस स्टैंड की तरफ से गुजर रहे थे। चौधरी पेट्रोल पंप के पास सामने से आई मिनी बस ने उनकी स्कूटी पर टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सूर्य प्रकाश लड़खड़ाकर स्कूटी समेत गिर पड़े. जबकि माधवी उछलकर सड़क पर जा गिरी। बस चालक उसे रौंदते हुए गाड़ी भगा ले गया। माधवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूर्यप्रकाश कुलश्रेष्ठ घायल हो गए। स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस काफी देर के बाद घटनास्थल पर पहुंची। इस बीच माधवी का शव बीच रोड पर पड़ा रहा। इससे जाम की स्थित बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना इटावा-भरथना मार्ग पर सेंगर नदी पुल के पास हुई। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ज्ञान सिंह तथा उसका भाई ओम सिंह निवासी बैरून कटरा साहब खां घायल हो गए। विकास कालोनी भाग-दो में घर के बाहर खेल रहे अंकित (8) पुत्र सत्यप्रकाश को बाइक ने टक्कर मार दी।

वहीं इकदिल क्षेत्र के हाइवे पर पिलखर गांव के सामने बाइक सवार अरविंद उर्फ पप्पू उर्फ आशाराम निवासी राजपुर चकरनगर घायल हो गया। पुलिस लाइन तिराहे पर बस की चपेट में आने से नरेंद्र पुत्र हरीराम निवासी राहतपुरा घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बेटे की तरह थी बेटी
इटावा। रामनगर निवासी सूर्यप्रकाश कुलश्रेष्ठ के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा शिवा (26) और रतना उर्फ माधवी (24) नाम की दो बेटियां थीं। बुधवार को चौधरी पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में माधवी की मौत हो गई। पिता ने बताया कि वह बेटी के साथ बाजार गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। सूर्यप्रकाश रामनगर मोहल्ले में अपने मकान में ही सूर्य शिशु शिक्षा सदन के नाम से मांटेसरी स्कूल चलाते हैं। शिवा के अलावा माधवी भी स्कूल संचालन में हाथ बंटाती थी। उनके लिए माधवी बेटी नहीं बेटा थी। माधवी अपने विद्यालय में पढ़ाने के अलावा कंप्यूटर पर जॉबवर्क भी किया करती थी। बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed