फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   middle-aged found hanging on the power tower

बिजली टावर पर फांसी पर लटका मिला अधेड़

Sat, 06 Nov 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
middle-aged found hanging on the power tower
भरथना। 33केवी विद्युत टावर पर फांसी के फंदे पर झूलते अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मचा। पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सात बजे निनावा-बेटियापुर संपर्क मार्ग से लगभग आधा किलोमीटर दूर खेत में लगे 33 केवी विद्युत टावर पर व्यक्ति का शव गमछे के फंदे में झूल रह
विज्ञापन

ा था। आसपास खेत में धान काटने व मवेशी चराने गए कुछ लोगों ने घटना की सूचना अन्य गांव वालों को दी। फांसी पर झूल रहे व्यक्ति की शिनाख्त ग्रामीणों ने पवन कुमार (42) निवासी बेटियापुर थाना भरथना के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मृतक के पिता अरुण कुमार ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था। उसका अपनी पत्नी से मुकद्दमा चल रहा है। उसकी पत्नी रेनू देवी अपने दो बच्चों रचित, अर्चित के साथ पिछले कई वर्षों से इटावा में स्थित मायके रह रही है।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल और अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल ने बताया कि पिता की तरफ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी गई है।

मृतक का पत्नी से पिछले कई वर्षों से विवाद चलने और उसके बच्चों समेत मायके में रहने की जानकारी मिली है। अभी तक फांसी लगाने की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed