{"_id":"c7d0c9d6eb3b73c8a9258a6fd2064969","slug":"mid-day-meal-keep-accounted-principal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिड डे मील का हिसाब-किताब रखें प्रिंसिपल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मिड डे मील का हिसाब-किताब रखें प्रिंसिपल’
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 08 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिड डे मील का हिसाब मय बिल वाउचर के प्रिंपिसल रखें।’ यह बात खंड शिक्षा अधिकारी ने महेवा विकास ख्ंाड के विभिन्न संकुलों पर मिड डे मील की समीक्षा बैठक में हुई। बैठक में गैरहाजिर प्रिंसिपलों को उन्होंने नोटिस भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
बीआरसी बकेवर पर नौ संकुलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। समीक्षा करते हुए एमडीएम के जिला समन्वयक अरुण यादव ने कहा कि प्रधानाध्यापक मिड डे मील का पूरा हिसाब किताब मय बिल वाउचर के तैयार रखें। इसके अलावा भोजन चखने का रजिस्टर भी अपडेट रखा जाए। उन्होंनेे नए रजिस्टर को भरने के बारे भी बताया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। इसक बाद लखना में बैठक का आयोजन कर समीक्षा की गई। प्राथमिक शिक्षक संघ महेवा के ब्लाक अध्यक्ष भानु प्रकाश अवस्थी ने बैठक में कहा कि मिड डे मील की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान देें तथा ईमानदारी तथा निष्ठा से काम करें।
विज्ञापन
उन्होंने बैठक में मिड डे मील से संबंधित कई बिंदुआें पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गजेंन्द्र सिंह, बीआर सी प्रभारी संजय दुबे, एमडीएम प्रभारी महेवा रामकिशन दुबे के अलावा बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक भी मौजूद रहे।
‘प्रिंसिपल कन्वर्जन कास्ट की जानकारी उपलब्ध कराएं’
इटावा। ‘नए शिक्षा सत्र की सफलता प्रिंसिपलों पर निर्भर है। सभी को शासन की मंशा के अनुसार कार्य करना है। किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिड डे मील के संबंध में प्रधानाध्यापक कन्वर्जन कास्ट की जानकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं।’ यह बात जिला विद्यालय निरीक्षक डा. देवेंद्र प्रकाश कही। वह एसडी कालेज में नए शिक्षा सत्र से संबंधित विचार गोष्ठी में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि प्रत्येक विद्यालय का निरीक्षण किया जाए और इसकी वीडियोग्राफी भी हो। उन्होंने कहा कि इंस्पायर्ड योजना के लिए स्टूडेंट्स की फीडिंग कराएं ताकि विज्ञान में रुचि रखने वाले बच्चों को आगे आने का मौका मिले।
उन्होंने बताया कि तीन दिन के भीतर सभी टीचरों के खाते में वेतन पहुंच जाएगा। टेक्निकल प्राब्लम से काम में देरी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस साल 46 टीचर तथा शिक्षणेतर कर्मचारी रिटायर्ड हो रहे हैं। निर्देश दिए कि सभी की पेंशन संबंधी फाइल कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए।
इस मौके पर प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डा. अजंट सिंह ने कहा कि नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ सरकार की दूरगामी सोच का परिणाम है। वह चाहती है कि स्टूडेंट्स शिक्षा के प्रति जागरूक हो तभी नया सत्र अप्रैल से शुरू किया गया है। छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 9,10,12 का पंजीयन आप अपने स्तर से कर सकते हैं।
तदर्थ टीचरों को नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। राजकीय इंटर कालेज लुधियानी के प्रिंसिपल जयकरन सिंह चंदेल, हिंदू विद्यालय के प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद यादव, इस्लामिया के प्रिंसिपल मोहम्मद तारिक ने भी अपने-अपने विचार रखे।
गोष्ठी का संचालन चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रिंसिपल डा. उमेश यादव ने किया। एसडी कालेज के प्रिंसिपल संजय शर्मा ने आभार जताया। इससे पूर्व गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
डीआईओएस, डा. अजंट सिंह यादव, जीआईसी के प्रिंसिपल कमलेश पांडेय, जीजीआईसी की प्रिंसिपल रूखसाना परवीन, राजेंद्र प्रसाद यादव का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
भूकंप पीड़ितों को देंगे एक दिन का वेतन
प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डा. अजंट सिंह यादव तथा महामंत्री मोहम्मद तारिक के आग्रह पर सभी प्रिंसिपलों ने अपने तथा अपने स्टाफ का एक-एक दिन का वेतन भूकंप पीड़ितों के लिए देने पर सहमति दी।
यह भी बताया गया कि एकत्रित की गई राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई जाएगी।