{"_id":"636101da859ebfe28f8bba738016c671","slug":"meyke-and-sasuralijan-fight-in-postmortun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम हाउस में भिड़े मायके, ससुरालीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम हाउस में भिड़े मायके, ससुरालीजन
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर में आग से जलकर मृत महिला के शव को ले जाने के विवाद में पोस्टमार्टम हाउस में मायके और ससुरालीजनों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दो लोगों को चोटें आई। पुलिस ने मारपीट करने वालों को हिरासत में लिया।
कस्बा जसवंतनगर निवासी अरविंद सिंह की पत्नी पिंकी (35) ने सोमवार को आग लगा ली थी। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में दोनों पक्ष शव को ले जाने की बात पर अड़ गए और विवाद शुरू हो गया। देखते-देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में लड़की पक्ष की कुड़का देवी, भूरे व संदीप को चोर्टें आइं। जानकारी मिलने पर पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई।
विज्ञापन
वहीं मृतका के ससुर रामवीर का कहना है कि उसके पुत्र अरविंद का चालचलन ठीक नही था उसने चार वर्ष पूर्व उसे घर से निकाल दिया था। वह पिकीं व उसके तीन पुत्रों के साथ रहते थे। उसने अपनी जमीन की वसीयत भी अपने नातियों के नाम कर दी, लेकिन मायके वाले बैनामा करने का दबाव बना रहे हैं।
एसओ सिविल लाइन भरत कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस मारपीट के मामले की जांच कर रही है।