फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mercury 46 degrees: Sunday the hottest day of the year

पारा 46 डिग्री : रविवार इस साल का सबसे गर्म दिन

Sun, 15 May 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mercury 46 degrees: Sunday the hottest day of the year
भीषण गर्मी की वजह से नया शहर की सड़क पर पसरा रहा सन्नाटा। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। जेठ से ज्यादा तपे बैशाख ने जाते-जाते गर्मी का रिकार्ड बना डाला। चतुर्दशी (रविवार ) को अधिकतम 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस गर्मी के सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। भीषण गर्मी के कारण इंसानों के साथ पशु और पक्षी भी बेहाल हैं।
विज्ञापन

इस बार मई में पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिकतम तापमान 10 डिग्री अधिक चल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। 15 मई 2021 को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री रहा था।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर 10 बजे के बाद ही आसमान से आग बरसने लगी। 11 बजे तक लू के थपेड़े चलने लगे। दोपहर 12 बजे तक हमेशा चहल पहल वाली सड़कों पर भी सन्नाटा छा गया। इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर आते जाते दिखे। बाजारों में भी सन्नाटे जैसी स्थिति रही। दोपहर में बिजली गुल होने पर लोग गर्मी से उबलने लगे। ऐसे में कुछ लोगों ने घरों के आसपास लगे पेड़ों की छांव का सहारा लिया। शाम को पांच बजे के बाद लोग घरों से निकलना शुरू हुए। शाम को बाजार की चहल पहल बढ़ गई। देर शाम तक लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय तापमान न्यूनतम
9 बजे 38 डिग्री 28
10 बजे 39 डिग्री 29
11 बजे 42 डिग्री 29
12 बजे 43 डिग्री 29
01 बजे 44 डिग्री 29
02 बजे 46 डिग्री 30
03 बजे 46 डिग्री 31
वाटर कूलर ठीक कराने की मांग
इटावा। शहर में लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में लोगों को थोड़ी थोड़ी देर में ठंडे पानी की जरूरत पड़ती है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन आदि ने नगर पालिका के अधिकारियों से वाटर कूलर ठीक कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed