फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   meeting,etawah,etawah news

आयुष्मान कार्ड जारी करने में स्वास्थ्य विभाग फिसड्डी

Wed, 07 Oct 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
meeting,etawah,etawah news
इटावा। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड जारी करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग को फिसड्डी पाया है। उन्होेंने सीएमओ को कार्य प्रगति में सुधार लाने के लिए दो महीने का वक्त दिया। आयुष्मान योजना में अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 12 फीसदी लोगों को ही गोल्डन कार्ड जारी हो सके हैं।
विज्ञापन

विकास भवन के आडीटोरियम में विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों तथा 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता, मानक के अनुसार निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने पर जोर दिया। बताया गया कि लोक निर्माण के 27 कार्यों के सापेक्ष नौ कार्य पूर्ण हो चुके हैं। सेतु निगम के तीन कार्यों के सापेक्ष एक पर कार्य चल रहा है। दो कार्यों पर रिवाइज स्टीमेट की कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि आयुष्मान योजना के तहत 644000 गोल्डन कार्ड बनाने के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 81 हजार कार्ड ही बने हैं। यह लक्ष्य का केवल 12 प्रतिशत है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अगले दो माह में कार्य में लाएं। डीएम ने समीक्षा में कई विभागों पर विद्युत बिलों की धनराशि बकाया होने असंतोष जताया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को विद्युत बकाये की धनराशि जमा कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि धनराशि उपलब्ध नहीं है तो विद्युत मद में धनराशि की मांग करें। इस अवसर पर सीडीओ राजा गणपति आर, सीएमओ डॉ. एनएस तोमर, डीडीओ दीन दयाल, पीडी डीआरडीए उमाकांत त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम बृजमोहन अम्बेड, उप निदेशक कृषि एकेसिंह, डीसी मनरेगा शौकत अली, जिला विकलांगजन कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed