फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   meeting,etawah,etawah news

मंडियों के आउटलेट पर मिलेंगे सस्ते आलू, प्याज, टमाटर

Wed, 23 Sep 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
meeting,etawah,etawah news
विकास भवन के आडिटोरियम हॉल में बैठक लेती डीएम श्रुति सिंह व मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर - फोटो : ETAWHA
इटावा। आलू, प्याज व टमाटर के आसमान छूते भाव को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने बुधवार को एक्शन प्लान तैयार किया है। विकास भवन में जिले भर के अफसरों के साथ बैठक करके उन्होंने मंडियों में आउटलेट खोलने के निर्देश दिए हैं। यहां सस्ते दर पर सब्जियां उपलब्ध करवाने के लिए डीएम ने कोल्ड स्टोरेज में जमा आलू, प्याज और टमाटर का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

आलू एवं टमाटर के भाव नियंत्रण करने एवं निजी शीतगृह में भंडारित आलू की निकासी, टमाटर की आवक व बिक्री के संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी श्रुति सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। विकास भवन के आडिटोरियम हॉल में बैठक में जिला उद्यान अधिकारी ने बताया जनपद में कुल 54 शीतगृह क्रियाशील हैं। इनकी भंडारण क्षमता 866371.8 मीट्रिक टन है। इनमें वर्तमान में 513059.8 मीट्रिक टन आलू का भंडारण है। अब तक कुल 236007.51 मीट्रिक टन आलू की निकासी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मार्केटिंग इंस्पेक्टर और सचिव मंडी समिति से थोक मूल्य एवं फुटकर मूल्य में आए अंतर को कम करने के सुझाव मांगे। बताया सभी मंडियों में आउटलेट के माध्यम से प्याज, आलू आदि की बिक्री थोक मूल्य पर ही आधे-आधे किलो के पैकेट बनाकर किया जाएगा है। जो कि नो प्रोफिट नो लॉस के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित शीतगृह मालिकों के सुझावों को भी सुना। जिलाधिकारी ने सचिव मंडी समिति को निर्देश दिया कि जनपद की प्रत्येक मंडी में तीन से चार फुटकर बिक्री के लिए आउटलेट खोले जाएं। यहां से आमजन को नो प्रोफिट-नो लॉस के आधार पर आलू, प्याज और टमाटर की बिक्री की जाए।

जिला उद्यान अधिकारी ने आलू उत्पादकों से कहा कि जनपद में अभी पर्याप्त मात्रा में आलू का भंडारण है। भंडारित आलू में से अभी तक कुल 55 प्रतिशत की ही निकासी हुई है। आने वाले समय में पंजाब आदि प्रांतों से भी आलू आने लगेगा। लिहाजा वह बाजार भाव एवं अपनी सुविधा के कार्य करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर., जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार, मंडी सचिव राजेश यादव, श्री निवास वर्मा (बाबा कोल्ड स्टोर) समेत विभिन्न कोल्ड स्टोरेजों के मालिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed