{"_id":"632a0b210b67d30cc5760164","slug":"medical-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp719212933","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ का निजी अस्पतालों पर छापा, एक संचालक मिला गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएमओ का निजी अस्पतालों पर छापा, एक संचालक मिला गायब
विज्ञापन
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार को डिप्टी सीएमओ ने निजी अस्पतालों में छापा मारा। एक अस्पताल का संचालक नदारद मिलने पर उसे तलब किया है। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल संचालक को दो दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन के कागज लेकर सीएमओ कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा ऊसराहार में संचालित निजी अस्पतालों में डिप्टी सीएमओ डॉ. यतेंद्र राजपूत, फार्मासिस्ट धर्मवीर सिंह चौहान मानक और रजिस्ट्रेशन की जांच करने के लिए पहुंचे। किशनी रोड पर स्थिति सिटी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन, फायर एनओसी आदि दस्तावेजों को चेक किया। यहां सारे दस्तावेज ठीक मिले। बिधूना रोड पर शिवपाली अस्पताल में कागजात पूरे मिले।
एमडी अस्पताल संचालक और कोई डॉक्टर न मिलने पर स्टाफ को उन्हें सूचित करने के लिए कहा गया। चेतावनी दी गई कि दो दिन के अंदर सीएमओ कार्यालय में आएं, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जो भी अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं, सभी को सील किया जाएगा।