फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   matadaan kendron par samay se muhaiya hon suvidhaen

मतदान केंद्रों पर समय से मुहैया हों सुविधाएं

Tue, 18 Jan 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
matadaan kendron par samay se muhaiya hon suvidhaen
इटावा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सकुुशल संपन्न कराने को सभी मतदान केंद्रों पर फर्नीचर, शौचालय, पानी, रैंप, विद्युत लाइन जैसी सुविधाओं का सर्वे कर लें।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग/संपर्क मार्ग ठीक करा दें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बूथों की एप्रोच रोड को ठीक करें। मतदेय स्थलों पर मतदेय स्थल का नाम, पता, ईआरओ का नाम, बीएलओ का नाम मोबाइल नंबर जरूर अंकित करवा दें।
विज्ञापन

सीडीओ संतोष कुमार राय ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की बैठक में जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर न्यूनतम सुविधाएं एवं मुख्य मार्ग/संपर्क मार्ग से संबंधित पाई गई कमियों को सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों/एसडीएम से कहा कि वह अपने क्षेत्र में मतदेय स्थल तक आने जाने आने के लिए मुख्य मार्ग/संपर्क मार्गो का सर्वे कर समन्वय स्थापित कर ठीक करा लें।
उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि जिन स्कूलोें में मतदान केंद्र बनाए गए और जहां विद्युत कनेक्शन नहीं हैं, उनमें विद्युत लाइन डलवायी जाए।
इस मौके पर एडीएम जय प्रकाश, डीआईओएस राजू राणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह, ईओ विनय मणि त्रिपाठी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed