फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   mata jaikare in temples

पट खुलते ही गूंजे माता के जयकारे

Tue, 27 Sep 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
mata jaikare in temples
इटावा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों और घरों में मां शैलपुत्री की आराधना की गई। सोमवार सुबह से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ लग गई। माता के जयकारे गूंजने लगे। घरों में कलश की स्थापना कर अखंड ज्योति जगाई गई। जगराते में भजनों पर भक्त झूमते रहे।
विज्ञापन

शहर में काली बांह मंदिर में भक्तों ने माथा टेका। मंदिर की पहली आरती में शामिल होने के लिए ज्यादातर श्रद्धालु तड़के ही पहुंच गए। श्रीकालीबाड़ी मंदिर व पुरोहितन टोला स्थित आनंदी माता मंदिर में मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

महिलाओं ने भजन कीर्तन कर कन्याओं को प्रसाद वितरित किया। सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में माता रानी की आरती उतारी गई। उधर जसवंतनगर के बलरई क्षेत्र में ब्रह्माणी देवी मंदिर में भी भक्तों ने मां के दरबार में शीश झुकाया। मंदिर के बाहर मेला लगा है। इसमें पूजन सामग्री और अन्य दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी सजाई, कलश यात्रा निकाली
बकेवर संवाद के अनुसार लखना स्थित कालिका देवी मंदिर में लोगों ने माथा टेका व बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। जिलाधिकारी अवनीश राय ने एसएसपी जय प्रकाश सिंह के साथ मंदिर की व्यवस्था देखी। औरैया रोड स्थित परिषदीय स्कूल के नजदीक झांकी सजाई गईं। बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। औरैया रोड पर स्थित परमहंस मंदिर, बकेवर के गोपाल मंदिर, भरथना मार्ग स्थित बड़ी माता, वनखंडेश्वर, लखना में मातनटोला स्थित माता देवी, भिटारी कालिका देवी मंदिर भी भी देर शाम तक माता रानी के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed