फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   master team ghosit

इटावा की मास्टर्स एथलेटिक्स टीम घोषित

Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
master team ghosit
सैफई। लखनऊ में 24 से 25 फरवरी तक नॉर्दन रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम चारबाग में 30वीं उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 का आयोजन नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसके लिए इटावा की टीम घोषित हो गई है।
विज्ञापन

जिला मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिद्धार्थ कृष्ण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 35 से अधिक आयु के महिला एवं पुरुष वर्ग में कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन पूर्व में किए गए खेल प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। 45 से अधिक आयु वर्ग में राम मोहन वर्मा (5000/10000 मीटर दौड़) यूपी यूनिवर्सिटी आफ मेडिकल साइंस सैफई, ग्रुप 65 से अधिक आयु वर्ग में अशोक यादव प्रधान चौबेपुर हैमर, डिस्कस, शॉट पुट, ग्रुप 75 से अधिक आयु वर्ग में महाराज सिंह यादव सैफई हैमर, डिस्कस, शॉटपुट का चयन हुआ है। चयनित सभी खिलाड़ियों को डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव यादव, राजेश गौड़ उप क्रीडाअधिकारी, डा. मो. जियाउर्रहमान, रामेश्वर, प्रमोद पाटिल, कमलेश यादव व मीतू सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed