{"_id":"60aa92cb8ebc3e86fe181ae0","slug":"married-woman-report-filed-etawha-news-knp630029082","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। भटपुरा गांव में ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की। घटना के बाद से आरोपी से फरार हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
मैनपुरी जिले के नगला अनूप निवासी स्व. हाकिम सिंह की विधवा चंद्रमुखी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी रूबी की शादी वर्ष 2009 में सैफई के भटपुरा गांव निवासी राहुल के साथ की थी।
शादी के बाद से ही पति राहुल, ससुर कमलेश, सास मंशा देवी और देवर ऋषि दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे थे। पुलिस में इसकी बार शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
वर्ष 2014-15 में दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में न्यायालय में समझौता हो गया था। इधर 11 मई को उसकी पुत्री को जहर देकर जान से मारने की कोशिश की गई। हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया था। 13 मई को पुन: मारपीट की गई, जिससे रूबी के शरीर पर काफी चोटें आई हैं। 18 मई को फिर से मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, सैफई थाना प्रभारी ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)