फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Married woman hanged, accused of murder

विवाहिता फांसी पर झूली, हत्या करने का आरोप

Thu, 18 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged, accused of murder
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। ससुराल वालों ने आत्महत्या करने की बात कही, वहीं मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजपुर गांव निवासी गौतम उर्फ छोटू की शादी एक साल पहले बबली (22) के साथ हुई थी।
विज्ञापन

बबली ने बुधवार की रात परिजनों के साथ खाना खाया। उसके बाद सोने के लिए कमरे में चली गई। बृहस्पतिवार को सुबह उसका शव दुपट्टे के सहारे पंखे से कुंडे से लटकता मिला। गौतम का कहना है कि घरेलू कलह से चलते बबली ने फांसी लगाकर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चौबिया क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी बबली के पिता शिवमंगल सिंह का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे।
उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह बबली के ससुराल वालों की मांग पूरी कर सकते। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी की हत्या की है। इस मामले में पति, सास, ससुर, दो जेठ व दो जेठानी, ननद-जेठानी की दो बहनों आदि के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। बबली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed