{"_id":"653d52c118e48e8d53088136","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-dowry-death-etawha-news-c-216-1-etw1001-4527-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
सैफई। थाना क्षेत्र के बरौली खुर्द गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आराेप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
भरथना क्षेत्र के असहावर गांव निवासी रामनरेश ने अपनी पुत्री नेहा (22) की शादी दो साल पहले सैफई थाना क्षेत्र के बरौली खुर्द गांव में विपिन कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर नेहा को प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप लगाते हुए मृतका के पिता रामनरेश ने बताया कि पुत्री को अक्सर ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। दो दिन पहले पुत्री के देवर ने हाथ-पैर बांधकर पति के साथ मिलकर जमकर मारपीट की थी। पुत्री ने यह बात फोन पर बताई थी। शनिवार को सुबह पुत्री निशा से फोन बात भी हुई थी। उसके बाद दोपहर में ससुरालियों ने मारपीट कर हत्या कर दी और शव यहां सैफई मेडिकल कॉलेज में लेकर आ गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के एक साल की बच्ची है।