{"_id":"60cce3b68ebc3e32a716671d","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-etawah-news-knp635024097","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वाले शव घर पर छोड़कर भाग गए। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
नगला दीप गांव निवासी गौरव कुमार की शादी 13 मई 2019 को मैनपुरी के कुर्रा गांव की सरिता (22) से हुई थी। गुरुवार रात दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गौरव ने सरिता को पीट दिया था। देर रात सरिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद ससुराल वाले भाग गए थे। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह कुर्रा गांव भाई संजय और पुलिस नगला दीप पहुंचे। घर में सरिता की चूड़ियां टूटी पटीं थीं, अन्य सामान भी बिखरा था।
बहन के गले, पीट पर चोट के निशान देखकर संजय ने बहनोई गौरव व उसके घरवालों पर मारपीट करने के बाद गला घोटकर सरिता की हत्या करने का आरोप लगाया। संजय का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज मेें सोने की जंजीर और भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनिलमणि त्रिपाठी ने बताया कि संजय की तहरीर पर गौरव, उसके पिता उम्मेद सिंह, मां श्रीमती, भाभी शीलू देवी व बड़े भाई आलोक कुमार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पड़ोसियों ने बताया फांसी लगाई
चर्चा है कि पुलिस की पूछताछ में गौरव के पड़ोसियों ने बताया कि पति से विवाद के बाद सरिता ने सहारे पंखे के कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर फांदी लगा ली थी। गौरव व उसके परिजनों ने सरिता को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं।
मायकेवालों और ग्रामीणों में विवाद
सरिता की ससुराल वाले गृहस्थी का पूरा सामान साथ ले गए। शुक्रवार सुबह मायके के लोगों के पहुंचने के बाद गांव के लोग घर के बाहर बंधी भैंस व बकरियां खोलकर ले जाने लगे। मायकेवालों ने इसका विरोध किया तो ग्रामीणों ने उनका विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।