{"_id":"655bb2654c71026029023704","slug":"married-woman-burnt-to-death-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-etawha-news-c-216-1-etw1001-5392-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलकर मौत, हत्या का आरोप
Tue, 21 Nov 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। संदिग्ध हालात में विवाहिता की घर के आंगन में जलकर मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मोहल्ला विशंभर कॉलोनी सुरेश आश्रम वाली गली में सोमवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे घर के आंगन में प्रियंका (30) पत्नी अमित उर्फ सुबोध की जलकर मौत हो गई। ससुर सेवानिवृत्त फौजी रामनरेश पुलिस को सूचना देने कोतवाली पहुंचे। घटना की जानकारी होने के बाद उक्त थाना क्षेत्र के हथनोली गांव निवासी मायके पक्ष से मां उर्मिला देवी व चचेरा भाई सुमित आदि घर पर पहुंच गए और बाहर से बंद दरवाजे की कुंडी खोलकर घर के आंगन में प्रियंका का जला शव देखकर रोने बिलखने लगे।
बताया गया कि घटना के दौरान प्रियंका का पति आढ़त पर काम करने व दोनों बच्चे स्कूल गए थे। सूचना पर सीओ विवेक जावला, नायब तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र मिश्रा व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका के चचेरे भाई सुमित ने बताया कि सुबोध की प्रियंका से दूसरी शादी 2014 में हुई थी। उसके तीन पुत्रियां दिपांशी (7), शिवांशी (5), प्रियांशी (3) हैं। करीब 15 साल पहले अमित की पहली पत्नी की भी जलकर मौत हुई थी। सुबह बहन ने ससुरालियों से झगड़ा व मारपीट करने की फोन से सूचना दी थी। अचानक फोन बंद होने से अनहोनी की आशंका पर बहन के घर चल दिए। घर के आंगन में बहन का जला शव मिला। बहन पहले भी ससुरालियों से मकान के बंटवारे को लेकर मारपीट व प्रताड़ित करने की जानकारी दे चुकी थी। आज बहन को जलाकर मार डाला।