{"_id":"5194fc4761ad523233cb80f125c278b1","slug":"married-burned-to-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जलाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को जलाकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मोहरी में शुक्रवार को एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। विवाहिता पांच माह की गर्भवती थी। महिला के मायके वालों ने शनिवार को ऊसराहार थाने पर शव रखकर प्रदर्शन कर ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र के असू निवासी श्री कृष्ण पुत्र हीरालाल रावत ने बताया कि सात महीने पहले उसने अपनी पुत्री रंजना रावत की शादी ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव मोहरी निवासी दीपचंद्र रावत के पुत्र प्रवीण रावत के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति प्रवीण, देवर अवनीश और जेठ कल्लू तथा जेठानी प्रीती पत्नी कल्लू दहेज को ताना देते थे।
ससुराल वाले उसके साथ मारपीट भी करते थे। बेटी के बताने पर उन लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन उत्पीड़न कम नहीं हुआ। श्री कृष्ण ने बताया कि चार दिसंबर को ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल डालकर उसकी पुत्री को जला दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उसकी पुत्री पांच माह की गर्भवती थी। उधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष जेपी यादव का कहना है कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला के गर्भवती होने के बारे में पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करेगी।